संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जालंधर में आयोजित 4वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने र्क्वाटर फाइनल मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। कोच सुरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जालंधर पंजाब मे 09 से 19 सितंबर तक 4वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम में हाबड़ी हॉकी स्टेडियम के दो खिलाड़ी विकास पांचाल व सुनील मान हरियाणा की टीम में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे हैं ओर मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर रहें है। इस जीत के साथ ही हरियाणा की टीम सेमीफइनल मुकाबले में पहुंच गई है। अब हरियाणा की टीम का मुकाबला पंजाब के साथ 18 सितंबर को होगा।
हरियाणा हॉकी टीम ने पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 14-0 से हरा कर शानदार शुरुआत की। और अपने दूसरे मुकाबले में राजस्थान को 06-01 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में झारखंड को 06-03 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ी सुनील मान ने ने मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई। विकास पंचाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है।