फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैरा विश्व रैंकिंग तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने जीते दो पदक

Sun, 21 May 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चेक रिपब्लिक देश के शहर नौवे मेस्तो नडे मेस्ट्रू में हुई पैरा विश्व रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ी हरविंद्र ने दो पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 13 से 20 मई तक हुई। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम में खेल रहे कैथल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंदर सिंह दो कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में नौ खिलाड़ियों, कोच सहित कुल 18 सदस्यों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उसने रिकर्व इंवेट में हिस्सा लिया था। इसमें उसने कांस्य पदक जीता है। हरविंद्र सिंह की इस उपलब्धि से खेल प्रेमी काफी उत्साहित है। इस मौके पर डीएसओ रामनिवास सहित अन्य कोच व खिलाड़ियों ने बधाई दी।

हरियाणा के कैथल से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी हरविंद्र सिंह, रोहतक से खिलाड़ी नीवन दलाल व महिला खिलाड़ी पूजा राजस्थान से खिलाड़ी धानाराम गोदरा व श्याम सुंदर स्वामी, जम्मू कश्मीर से राकेश कुमार व महिला खिलाड़ी शीतल, उतर प्रदेश से महिला खिलाड़ी ज्योति, महाराष्ट्र से अदिल मोहम्मद नाजिर अंसारी सहित तीन कोच कुलदीप कुमार, अनिल जोशी व महिला कोच अभिलाषा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य सदस्य अनूप वर्मा, महिला रोमिका, महिला माजीदा अदील अंसारी, महिला अनाज्ञा एकनाथ, अशोक दलाल, शाइन महेश्वरी भारतीय टीम के साथ हैं। खिलाड़ी हरविंद्र सिंह का पहला मुकाबला बाई रहा।

दूसरा मुकाबला खलीफ डेविड से हुआ, तीसरा मुकाबला इटली के साथ हुआ। शुक्रवार शाम रिवर्स पुरुष ओपन इवेंट में ब्रिटेन से खेलते हुए दोनों खिलाड़ी हरविंद्र सिंह व धाना राम ने 6.2 अंक से मुकाबला जीत कर कांस्य पदक जीत लिया।

वहीं शनिवार को तुर्की से हुए मुकाबले में भी 6.2 अंक से मुकाबला जीत कर कांस्य पदक जीता। वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में एशियन पैरा गेम्स में हरविंद्र सिंह ने रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। 2019 में एशियन पैरा चैंपियनशिप और टोक्यो पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किए ते। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। वर्ष 2022 में पैरा आर्चरी नेशनल चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक व दो रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें