फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिथौरागढ़ में हर्ष नैन ने सीखे पर्वतारोहण के गुर, अंकुश ने अगरतला में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

विज्ञापन
हर्ष नैन व अंकुश प्राचार्य व स्टाफ के साथ। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेटों ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शिविरों से लौटने पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने दोनों कैडेटों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कॉलेज के एनसीसी कैडेट हर्ष नैन ने 6 से 11 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ में डीजीएनसीसी की ओर से आयोजित रॉक क्लाइंबिंग एंड ट्रेकिंग कैंप में भाग लिया। शिविर में आठ निदेशालयों के कैडेट शामिल हुए। इस दौरान हर्ष ने रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग और ट्रेकिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, कैडेट अंकुश कुमार ने 1 से 12 अक्तूबर तक अगरतला में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न राज्यों के कैडेटों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और विविधता में एकता का संदेश दिया गया। कैडेटों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रघुबीर लांबा और लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कांग के प्रयासों की सराहना की।

हर्ष नैन व अंकुश प्राचार्य व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें