फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हर्ष और वाकुल रहे विजेता

Sat, 01 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 21 स्थित कैथल बैडमिंटन अकादमी में शुक्रवार को दो दिवसी पांचवीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न आयु वर्ग में 240 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने सिंगल व डबल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। शुक्रवार को हुए मुकाबले में अपने-अपने वर्ग में हर्ष, वाकुल विजेता बने।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा नेता सुरेश गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान करीब 50 मुकाबले खेले। इस मौके पर कैथल बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 11, 13, 15,17, 19, 35, 40, 50, 55, 60 आयु वर्ग और ओपन में 19 से 35 आयु वर्ग में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता के तहत शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ी आयु वर्ग के तहत अलग-अलग जिलों में होने वाली राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के पहले आयोजकों ने मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग का स्वागत किया। वहीं, मुख्य अतिथि ने विजेता रहे खिलाडिय़ों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कपिल देव शर्मा, डॉ. धर्मपाल, रणबीर, पार्थ बंसल, पंकज मित्तल, खिलाड़ी शीतल, राजेंद्र, कोच रमेश, रेफरी दलबीर सिंह, कुलदीप, शुभम, मनीष सहित अन्य मौजूद थे।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता के पहले दिन 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग में हर्ष, 17 वर्ष आयु वर्ग में वाकुल, 19 व 35 वर्ष आयु वर्ग में वाकुल, 13 व 15 वर्ष महिला आयु वर्ग में प्रांजल, 13 व 15 पुरुष आयु वर्ग में आरीफ, 15 व 17 वर्ष आयु वर्ग में दिव्या विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें