फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डूबने से मरने वाले पशुओं की संख्या 40 से बढ़कर 46 हुई

Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पंजाब सीमा पर स्थित गांव सरौला के पास घग्गर नदी में डूबकर मरने वाले पशुओं की संख्या 40 से बढ़कर 46 हो गई है। यह आंकड़ा पशुओं के मालिक की तरफ से गिनती करने के बाद सामने आया है। वहीं शुक्रवार को एसडीएम चीका ज्योति मित्तल और विधायक ईश्वर सिंह ने भी घटनास्थल मुआयना किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब के मलेरकोटला से कुछ चरवाहे परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने करीब 70 पशुओं को लेकर आए थे। यह सभी दुधारू पशु थे। उन्होंने पंजाब की सीमा खत्म होने के बाद हरियाणा सीमा में गांव सरौला में पड़ाव डाला था और कुछ दिनों से यहां रह रहे थे। इन परिवारों के मुखिया लियाकत अली ने बताया कि सब ठीक चल रहा था, लेकिन वीरवार को पशु घास चरते हुए घग्गर नदी में उतर गए। इस दौरान जलखुंभी में फंसने से 46 पशुओं की मौत हो गई। घटना के अगले दिन शुक्रवार को मौके पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिए कि चरवाहों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। एसडीएम व विधायक के दौरे के तुरंत बाद पशु डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद डॉ. नवीन और विनोद ने पशुओं के दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि की।
सरपंच प्रतिनिधि गुरमुख सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर प्रशासन को सूचित कर दिया है और यदि प्रशासन उन्हें घटना के बारे में कुछ लिखकर देने को कहेगा, तो पंचायत सर्वसम्मति से उस प्रस्ताव को पास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें