फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा गिराए जाने पर हरपाल सिंह ने जताई चिंता

विज्ञापन
स. हरपाल सिंह चीका
विज्ञापन
गुहला-चीका। हरियाणा साहित्य व सांस्कृतिक अकादमी पंजाबी के निदेशक और वरिष्ठ भाजपा नेता स. हरपाल सिंह चीका ने पाकिस्तान के फारूकाबाद मंडी चूहरकाना में स्थित लगभग 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा सिख समाज की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक स्थल रहा है और इस घटना से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे के ध्वस्तीकरण के बाद संबंधित प्रशासन और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होना भी चिंता का विषय है। हरपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा का निर्माण वर्ष 1901 के आसपास सिंह सभा आंदोलन के दौरान हुआ था और यह प्रथम पातशाही गुरु नानक देव से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में तुरंत दखल देने की अपील की है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से भी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

स. हरपाल सिंह चीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें