फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचटेट के लिए चलेंगी रोडवेज की 180 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर में शनिवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीएसपी सहित करीब 400 पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में 4 और 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा के दौरान किलोमीटर स्कीम की बसों सहित कुल 180 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रोडवेज विभाग ने बस संचालन की निगरानी के लिए पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई है। बस अड्डे पर 15 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तुरंत विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। यदि किसी क्षेत्र से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहती है तो उनकी मांग पर बसें सीधे परीक्षा केंद्र तक भी पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार एचटेट परीक्षार्थियों को बस यात्रा के लिए निर्धारित किराया देना होगा। जिले में 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 9,943 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें