शिक्षक दिवस पर छात्रा हनप्रीत एवं स्कूल स्टाफ को सम्मानित करते प्रधानाचार्य अजय कुमार। विज्ञप्
राजौंद। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा हनप्रीत और प्रशिक्षक सोहन पाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी प्रवक्ता गुरप्रीत कौर, इंग्लिश प्रवक्ता रुचि, हिंदी प्रवक्ता राम रतन, समाजशास्त्र प्रवक्ता राजबीर, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता वीरमति , सुरेंद्र कुमार लिपिक, राकेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को स्कूल कार्यों में सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।