फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को गुरुद्वारों की संभाल सौंपे एसजीपीसी : दादूवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट एक्ट पर हरियाणा के पक्ष में आए फैसले पर एचएसजीएमसी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने एसजीपीसी से अपील की है कि एसजीपीसी कोर्ट कचहेरी का रास्ता छोड़ हरियाणा कमेटी को हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा-संभाल सौंप दे। इस विवाद में संगतों का दसवंध का करोड़ों रुपया कोर्ट में लग गया। जो न तो बादल परिवार का था, न धामी का और न ही दादूवाल का था। हरियाणा कमेटी इन गुरुद्वारों की देखभाल अच्छे ढंग से करेगी। दादूवाल मंगलवार बाद दोपहर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चीका के गुरुद्वारा छठी एवं नौंवीं पांतशाही में पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रदेश मुख्यालय में सदस्यों के साथ इस फैसले पर चर्चा की।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब का आभार जताया। साथ ही अरदास की। इसके बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा एक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने सही माना है। साथ ही एसजीपीसी की याचिका खारिज कर दी है। पंजाब हरियाणा को हमेशा छोटा भाई कहता है। अब एसजीपीसी अपने छोटे भाई को सेवा संभाल का हक दे। एचएसजीएमसी ने अपने अधीन पांच गुरुद्वारों का एक साल में 25 प्रतिशत बजट बढ़ा दिया है। इसीलिए वे बाकी गुरुद्वारों की भी अच्छे से देखभाल करेंगे।
हरियाणा के एसजीपीसी के अधीन कुछेक गुरुद्वारों को छोड़कर अधिकतर में हालात ठीक नहीं है। करीब दो सौ करोड़ रुपये का बजट एसजीपीसी के द्वारा खर्च किया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी गुरुद्वारों, स्कूल-कॉलेजों, ट्रस्ट व बोर्ड, जिन्हें एसजीपीसी चला रही थी, उन्हें हरियाणा कमेटी को सौंपने के आदेश दिए हैं। अब एसजीपीसी से पहले अपील की जाएगी। इसके बाद जल्द ही हरियाणा कमेटी की बैठक बुलाकर आगामी फैसला लिया जाएगा। जिसमें गुरुघरों की सेवा संभाल करने सहित इस फैसले में सहयोग करने वाले सभी नेताओं, संगतों को सम्मानित करने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

दादूवाल ने इस फैसले के लिए सबसे पहले श्री गुरुग्रंथ साहिब का शुक्राना किया। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने संगतों सहित गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार का आभार जताया। इसके अलावा हरियाणा कमेटी के हक में लिखित में देने के लिए पंजाब सरकार व पंजाब सरकार के वकीलों का भी आभार जताया। इसके अलावा एडवोकेट रणजीत कुमार, एडवोकेट सिद्धार्थ बत्तरा, एडवोकेट जनरल हरियाणा बलदेव राज महाजन, श्याम दीवान, अग्रवाल सहित सभी का आभार जताया। इसके अलावा हरियाणा कमेटी के लिए अलग एक्ट बनाने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी आभार जताया। उन्होंने संगतों को इस खुशी के अवसर पर बधाई दी और अपील की कि वे इस फैसले पर जश्न मनाएं व धर्म प्रचार प्रचार करें। अपने धर्म में परिपक्व बनें, दूसरे धर्मों का सम्मान करें। एक भाईचारे बनाकर देश, कौम व धर्म की सेवा चढ़दी कलां के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें