फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 11 को हल्ला बोल का किया एलान

Mon, 09 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मांगों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के साथ डायरेक्टर कार्यालय पर 11 को हल्ला बोल का एलान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान ने की, जबकि संचालन महासचिव हितेंद्र सिहाग ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप सांगवान ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ का लगातार शोषण किया जा रहा है। रेशनलाइजेशन के नाम पर पद समाप्त किए जा रहे हैं, जबकि विभाग में पहले से ही पदोन्नति के अवसर सीमित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फील्ड कर्मचारियों के लिए पदोन्नति से संबंधित करीब 50 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं, इसके बावजूद पदोन्नति नहीं की जा रही। परिणामस्वरूप अनेक कर्मचारी 32 वर्ष की सेवा के बाद भी क्लर्क पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति से संबंधित फाइलें लंबे समय से डायरेक्टर कार्यालय में लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संगठन ने इन मांगों को लेकर 11 फरवरी को पंचकूला स्थित डायरेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन करने की घोषणा की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हेमसा के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, पीपीपी और निजीकरण की नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे स्थायी रोजगार समाप्त हो रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले का भी संगठन ने विरोध किया।
विज्ञापन


बैठक में उदयभान यादव, भूपेंद्र शर्मा, लखवीर तंवर, अरविंद चौहान, सदाराम, सावित्री देवी, अनिता रानी, मुकेश खरब, सुमन देवी, बलबीर कुम्हारिया, राजेश लाम्बा, अनिल यादव, सुजान मालडा, कमलकांत सहरावत, विजय लाम्बा, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, अनिल सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें