फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयोंठा में युवक की हत्या, शव जलाने का प्रयास

Fri, 04 Jul 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी के गांव टयोंठा में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव का जलाने का प्रयास भी किया। हत्या किसने की है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को युवक का शव अधजली हालत में टयोंठा-संगरोली के पास खाली जगह पर मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। एसपी कुलदीप सिंह यादव सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हो पाया था।
चाकू से मारने की आशंका
जानकारी के अनुसार, एक चरवाहे ने पुलिस को सूचित किया कि गांव टयोंठा-संगरौली मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जो अधजली हालत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी सुरेंद्र भोरिया और थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक जांच दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर अधजले  शव एवं आसपास से सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन


अधजले शव में पेट से आंतें बाहर निकली हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चाकू से उसकी हत्या की गई होगी और रात को उसकी हत्या करने के बाद पराली डालकर उसकी लाश को जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन पराली कम होने के कारण लाश पूरी तरह से नहीं जल पाई।

टयोंठा का रहने वाला था युवक
मामले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में गांव के लोग भी एकत्रित हो गए। टयोंठा निवासी राम सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे बेटे 22 वर्षीय विक्की के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनका गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था और उसे आशंका है कि उसके की हत्या की गई है। एसएचओ अंग्रेज सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें