फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हल्द्वानी के लिए इसी माह से बस सेवा

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रोडवेज में कैथल डिपो का बेड़ा बढ़ने के बाद अब लगातार लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कैथल से हल्द्वानी के लिए इसी माह से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस बस के संचालन की तिथि और समय को लेकर योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इस योजना के बनने के बाद यात्रियों को इसकी जानकारी भी दे दी जाएगी। बस के संचालन के बाद यात्री हरिद्वार से आगे भी यात्रा कर पाएंगे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 2020 में अधिकतर लंबे रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह से बंद किया गया था। अब इन सभी रूटों पर धीरे-धीरे बसों का संचालन किया जा रहा है।

कैथल बस स्टैंड के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने कहा कि डिपो में बसों का बेड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए अब यात्रियों की मांग के अनुसार सभी रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। अब इसी माह से हल्द्वानी के लिए नई बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय कैथल डिपो के बेड़े में 176 बसें हो चुकी हैं। बसों की संख्या बढऩे के बाद विभिन्न रूटों पर यह बसें चलाई जा रही हैं। इससे पहले हरिद्वार, देहरादून, कटरा और जयपुर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। अब एक और लंबे रूट हल्द्वानी के लिए बस सेवा कैथल डिपो संचालित करेगा। रोडवेज की तरफ से हल्द्वानी की बस शुरू होने पर हरिद्वार के लिए बस की संख्या बढ़ जाएगी। कैथल डिपो में दिसंबर 2022 से लगातार बसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें