फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हजवाना के भाई ने आरोप बताए निराधार

Thu, 30 May 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर पर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले सतीश हजवाना के भाई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के समर्थन में आए हैं।

पूंडरी स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में हजवाना ने कहा कि उनके भाई सतीश हजवाना कभी भी पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहे है। उनके लगाए गए आरोप सत्यता से परे है। सुभाष हजवाना ने कहा कि जिलाध्यक्ष ने हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है और वे सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा साथ लेकर चले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय भी जो लोकसभा के चुनाव हुए है, उसमें भी बड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम से जिलाध्यक्ष ने मेहनत करते हुए लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल की जीत को सुनिश्चित करवाने का प्रयास किया है। इस मौके पर पूंडरी मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल ने अग्रवाल सभा पूंडरी के चेयरमैन सतीश हजवाना ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनका हमेशा किसी न किसी पार्टी में आना-जाना लगा रहता है। वे पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी कभी नहीं रहे है। उनका पार्टी संगठन में भी कोई योगदान नहीं रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिशम सिंह साकरा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बलविंदर सिंह, जिला सचिव किसान मोर्चा बजेंद्र मैहला, मिनी बोदला पबनावा, अजय राणा व अलविंद्र हजवाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें