प्रदेश में हुई हिंसा के बाद जिला हैफेड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों नई पहल करते हुए अपना एक दिन का वेतन प्रदेश में हिंसा पीड़ितों को दे दिया। जिला कार्यालय में डीएम सतपाल श्योकंद के नेतृत्व में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहले बैठक कर पीड़ितों के प्रति संवेदन जताई।
इसके बाद सभी ने निर्णय लिया कि वे अपना एक दिन का वेतन पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार को देंगे। इसके लिए 46 हजार 253 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दिया गया। एक दिन का वेतन देने वालों में डीएम सतपाल श्योकंद, मैनेजर जगदीश चंद्र, सेक्शन ऑफिसर इंद्रजीत तंवर, अनिता देवी, डीजीएम मेहरचंद, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, विक्रम, पिंकी, लेखा विभाग से मनमीत, सहायक गौरव, नेटवर्क सुपरवाइजर कर्मवीर, तकनीकी सहायक नरेश कुमार शर्मा व स्टेनो रमेश कुमार शामिल हैं।
डीएम सतपाल श्योकंद ने बताया कि कई जगह उपद्रव में लोगों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में स्टॉफ के सभी साथियों ने संवेदना जताते हुए यह फैसला लिया। जिसमें प्रयास किया गया है कि कुछ न कुछ तो सहायता पहुंचे। सभी ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। जिसके लिए वे सभी स्टॉफ सदस्यों के आभारी हैं।