फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: न्यूमेरिकल में करनी पड़ी अतिरिक्त मेहनत

Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा शुक्रवार को जिले के विभिन्न केंद्रों पर हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखी गई। जिले में करीब 2150 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। कई नए बताया कि न्यूमेरिकल में उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी।

इस वर्ष प्रश्नपत्र नए पैटर्न के अनुरूप तैयार किया गया था, जिसमें कॉन्सेप्ट आधारित और एप्लिकेशन आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई। सेक्शन-ए में ऑब्जेक्टिव और केस स्टडी आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे। सेक्शन-बी और सी में लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सामान्य स्तर के थे।
विज्ञापन


हालांकि सेक्शन-डी में न्यूमेरिकल प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जिससे विद्यार्थियों को गणना में अधिक समय देना पड़ा। कई छात्रों ने बताया कि पेपर लंबा होने के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा और कुछ परीक्षार्थी तय समय में सभी प्रश्न पूरे नहीं कर पाए।

प्रश्नपत्र पूर्णतः एनसीईआरटी आधारित था। जिन विद्यार्थियों ने नियमित अभ्यास किया है, उनके लिए पेपर आसान रहा होगा। हालांकि कुल मिलाकर पेपर औसत स्तर का था और कुछ प्रश्नों को समझने में विद्यार्थियों को समय लगा। पेपर अपेक्षाकृत लंबा होने के कारण कई छात्रों के तीन से चार प्रश्न छूट गए। -सिंपल सांगवान, फिजिक्स शिक्षिका, डीएवी पब्लिक स्कूल

निखिल के अनुसार ऑब्जेक्टिव और एक-लाइनर प्रश्न आसान थे, लेकिन दो-तीन लंबे प्रश्नों में सोचने में काफी समय लगा। उन्होंने कहा कि पेपर की लंबाई के कारण तीन घंटे का समय भी कम लगा और अंत में रिवीजन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। उन्होंने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। -निखिल, छात्र

मनीष ने बताया कि करंट इलेक्ट्रिसिटी से अधिक प्रश्न आने की उनकी उम्मीद सही साबित हुई। मॉडर्न फिजिक्स से भी सवाल पूछे गए। कई प्रश्नों की भाषा घुमावदार थी, जिन्हें समझने में समय लगा। कैलकुलेटर की अनुमति न होने के कारण सावधानीपूर्वक गणना करनी पड़ी। उन्होंने अपनी तैयारी पर भरोसा जताते हुए अच्छे परिणाम की उम्मीद व्यक्त की। -मनीष लोहाट, छात्र

इस बार सीबीएसई ने रटने की बजाय अवधारणात्मक समझ पर जोर दिया है। केस स्टडी आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों की वास्तविक समझ को परखा। पेपर संतुलित और पाठ्यक्रमानुकूल था, लेकिन कुछ प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा रहा। -चरण दास, फिजिक्स शिक्षक, आरकेएसडी स्कूल
विज्ञापन


साक्षी ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था, लेकिन न्यूमेरिकल प्रश्नों में काफी गणना करनी पड़ी। पेपर लंबा था, फिर भी उन्होंने कोई प्रश्न नहीं छोड़ा। -साक्षी, छात्रा

कैथल जिले से लगभग 2150 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की फिजिक्स परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।

-अंजू गंभीर, एग्जाम कॉर्डिनेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें