फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी की शादी में शामिल होने का था वादा... अमेरिका में मौत

विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

बेटी की शादी में शामिल होने और परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू करने का सपना लेकर अमेरिका से भारत लौट रहे गांव राहड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह राणा (40) की विदेश में ही मौत हो गई। 16 नवंबर को कैलिफोर्निया एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने से पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया था।
भूपेंद्र की बड़ी बेटी खुशी (20) की शादी 11 मार्च को तय हुई है। पत्नी सुमन के अनुसार, भूपेंद्र फोन पर लगातार घर की तैयारियों की जानकारी लेते रहते थे। कहते थे कि बेटी की शादी में शामिल होने के लिए घर आ रहे हैं। शादी धूमधाम से करेंगे। परिजन के मुताबिक, भूपेंद्र के तीन बच्चे हैं। खुशी के अलावा मुस्कान (18) और बेटा केशव (16)। वह अमेरिका से लौटकर यहीं रहने और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने की बात भी कहते थे।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए भूपेंद्र करीब तीन साल पहले अमेरिका गए थे। इसके लिए उन्होंने अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। डंकी रूट से अमेरिका पहुंचने में करीब 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहां वह ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।
-
सात महीने पहले पिता को खोया
परिजन रिंकू सिंह के अनुसार, भूपेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था। करीब सात महीने पहले पिता की भी मौत हो गई थी। अमेरिका में रहते हुए उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। शरीर में खून की कमी के कारण उन्हें हर छह-सात महीने में खून चढ़वाना पड़ता था।
विज्ञापन

-
शव भारत लाने के लिए मदद की गुहार
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अब अमेरिका से भूपेंद्र का शव भारत लाना चुनौती बन गया है। परिजन के मुताबिक, शव को भारत लाने में करीब 20 से 25 लाख रुपये का खर्च बताया जा रहा है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही आम लोगों से आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग शुरू की है और क्यूआर कोड जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें