फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लेबर चौक पर लगवाया आरओ वाटर कूलर

विज्ञापन
आरओ युक्त वाटर कूलर को जनता समर्पित करते जेसीआई कैथल स्टार के सदस्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष। विज्ञ​
विज्ञापन
कैथल। जेसीआई कैथल स्टार ने शहर के लेबर चौक पर श्रमिकों, राहगीरों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर स्थापित कर जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही डीपीएस स्कूल के सामने लगाए गए सिटी वेलकम बोर्ड का भी जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भारत एन आचार्य ने उद्घाटन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेसीआई का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं बल्कि ऐसे स्थायी जनहित कार्य करना है जिनका लाभ लंबे समय तक समाज को मिलता रहे। उन्होंने जेसीआई कैथल स्टार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा प्रकल्प अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। जेसीआई कैथल स्टार के अध्यक्ष रजत सिंगला ने बताया कि लेबर चौक शहर का व्यस्त क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आरओ युक्त वाटर कूलर से लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में जेसीआई जोन-1 के पदाधिकारियों सहित संस्था के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

आरओ युक्त वाटर कूलर को जनता समर्पित करते जेसीआई कैथल स्टार के सदस्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें