कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल की ओर से राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 38 डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में टीम, व्यक्तिगत और अन्य मुकाबले करवाए गए। इनमें बैडमिंटन अंडर 14 व अंडर 19 में गुरुग्राम और अंडर 17 में फरीदाबाद ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या अंजु गंभीर और डीएवी इंदिरापुरम के प्राचार्य संजय शर्मा के मार्गदर्शन में कैथल बैडमिंटन अकेडमी में किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अंजु गंभीर ने विजेता टीमों, खिलाड़ियों और उनके खेल शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डीएवी संगठन की ओर से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सराहनीय पहल है। इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 टीम वर्ग में डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम ने प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने द्वितीय और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद द्वितीय और डीएवी सेक्टर-8 पंचकूला तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम ने प्रथम, डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद ने द्वितीय और एके डीएवी इंदिरापुरम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मिक्स्ड इवेंट के अंडर-14 वर्ग में डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम द्वितीय और डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद तृतीय रहा। अंडर-17 में डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद प्रथम, डीएवी सेक्टर-8 पंचकूला द्वितीय और डीएवी सीपीएस सेक्टर-6 बहादुरगढ़ तृतीय रहा। अंडर-19 में डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम ने पहला, डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद ने दूसरा और डीएवी थर्मल पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बॉयज टीम इवेंट के अंडर-14 वर्ग में डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद प्रथम, आईडी डीएवी हिसार द्वितीय, डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम तृतीय और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल भिवानी चौथे स्थान पर रहा। अंडर-17 में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम, डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम द्वितीय, सीएल डीएवी सेक्टर-11 पंचकूला तृतीय और डीएवी सीपीएस रोहतक चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 में एमएचआर डीएवी सेक्टर-6 पंचकूला प्रथम, डीएवी एनआईटी फरीदाबाद द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत तृतीय और डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम चौथे स्थान पर रहा।
इसी क्रम में व्यक्तिगत इवेंट के अंडर-14 वर्ग में डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद प्रथम, आईडी डीएवी हिसार द्वितीय, ओएसडीएवी कैथल तृतीय और डीएवी सेक्टर-49 फरीदाबाद चौथे स्थान पर रहा। अंडर-17 में डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद प्रथम, डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद द्वितीय, डीएवी सेक्टर-14 गुरुग्राम तृतीय और एसबीपी डीएवी सीपीएस फतेहाबाद चौथे स्थान पर रहा। अंडर-19 में एमएचआर डीएवी सेक्टर-6 पंचकूला प्रथम, डीएवी जीपीसी सेक्टर-49 फरीदाबाद द्वितीय, डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद तृतीय और डीएवी सेक्टर-49 गुरुग्राम चौथे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति
बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व स्टाफ। विज्ञप्ति