फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल गुरू नाम जप के साथ निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
guru nanak - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के साथ सिख संगत द्वारा गुरू नानक देव जी का 551वें जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में भारी संख्या में संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन श्री नीमसाहिब गुरुद्वारे से शुरू होकर प्रताप गेट, भगत सिंह चौक, नरवानियां बिल्डिंग, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड चौक, पिहोवा चौक, कमेटी चौक से होते हुए मंजी साहिब गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे गतका जत्थों ने अपनी गतका के करतब दिखाए। तलवार बाजी, हाथ डंडा व अन्य हथियार चलाने की कला का प्रदर्शन किया। पंज प्यारों का रुप धरे श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। इस दौरान कीर्तन मंडली ने गुरू नाम का जप करते हुए संगत को निहाल किया। संगत ने प्रबंधक द्वारा सजाई गई गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य पालकी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रूपिंद्र सिंह, कार सेवा बाबा गोपाल सिंह नीम साहिब गुरुद्वारा, शरणजीत सिंह, गुरू तेग बहादुर सेवादल, सुखमणी साहिब सेवा दल मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रशासन का जताया आभार- गुुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के मैनेजर रूपिंद्र सिंह ने बताया कि गुरू नानक देव का 551 वां प्रकाशोत्सव मनाने के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन से अनुमति ली है । मास्क लगाकर ही सभी सेवादार सेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन का आभार जताते हैं कि शुभ कार्य में प्रशासन ने उनके साथ रहकर उनका सहयोग किया और जाम जैसी स्थिति होने पर लोगों को सुझबूझ से निकाला और जाम की स्थिति से निजात दिलाई।

guru nanak- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें