फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणित प्रश्नोत्तरी में गुरुदत्त विद्यार्थी सदन बना विजेता

Fri, 28 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देती प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विख्यात गणितज्ञ रामानुजन क्लब की ओर से गणित विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें में पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी सदन ने विजेता का खिताब जीता।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कक्षा 10वीं के चयनित विद्यार्थियों को छह सदनों स्वामी विरजानंद, स्वामी दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद, स्वामी विवेकानंद, गुरुदत्त विद्यार्थी और महात्मा हंसराज में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय राउंड, अभिकथन और कारण राउंड, बुनियादी अंकगणित, कथन और निष्कर्ष, बजर दबाकर उत्तर देने, और तेजी से पूछे जाने वाले प्रश्न शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकों के आधार पर पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी सदन ने प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन ने द्वितीय और महात्मा हंसराज सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के अलावा दर्शक छात्रगण से भी प्रश्न पूछे गए, जिनमें सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिससे प्रतियोगिता में उनकी जिज्ञासा और उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने विजेता और उपविजेता सदन के छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें