फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु गोविंद सिंह खेल स्टेडियम में शेड की छत ही नहीं, पानी भी नहीं मिल रहा

Fri, 28 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
खेल स्टेडियम में शेड से बनी छत गायब,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम, पट्टी अफगान की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। स्टेडियम में लगे शेड की छत आंधी-तूफान में उड़कर गायब चुकी है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, टोंटियां टूटी पड़ी हैं और दरवाजे जर्जर अवस्था में हैं। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का दर्जा जरूर दिया गया है, लेकिन सुविधाएं गांव के मैदान से भी बदतर हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेडियम शुरू होने पर रोजाना एक हजार से अधिक खिलाड़ी व नागरिक यहां आते थे—खिलाड़ी अभ्यास करते थे और लोग सैर करते थे। लेकिन लगातार बढ़ती अव्यवस्थाओं के कारण अब यह संख्या घटकर लगभग दो सौ रह गई है। न बैठने की व्यवस्था है, न पानी की, और न ही देखभाल। लोगों का कहना है कि अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आते। स्टेडियम की बदहाली को लेकर वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन


देखभाल करने वाले नदारद : स्टेडियम की हालत इस कदर बिगड़ चुकी है कि न खेल विभाग इसकी सुध ले रहा है

और न ही सरकार स्तर पर कोई कार्रवाई दिख रही है।

खिलाड़ियों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह दरवाजे टूटे हुए हैं, मैदान में जगह-जगह बड़ी घास उग आई है और बारिश के समय कीचड़ फैल जाता है। ड्रेसिंग रूम, शौचालय और बैठने की व्यवस्था भी बदहाल है। पीने के पानी का न तो टैंकर है और न ही सही स्थिति में टोंटियां।

बजट आ चुका है : कोच प्रशांत राय

हैंडबॉल कोच प्रशांत राय ने बताया कि मुख्यालय से राजीव गांधी खेल स्टेडियम सहित अन्य खेल स्टेडियमों की मरम्मत तथा सुविधाओं के उन्नयन के लिए करीब 1.75 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। विभागीय निर्देश हैं कि स्टेडियम में जहां भी सामान उपयोग लायक नहीं है, उसे हटाया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरम्मत और सुविधाओं के सुधार का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


कोई नहीं लेता सुध : प्रविंद्र

खानपुर निवासी प्रविंद्र ने कहा कि स्टेडियम में हालात चिंताजनक हैं। खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। शेड टूटे पड़े हैं और पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि नियमित आने वाले खिलाड़ी भी अब यहां से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी ही यहां नजर नहीं आते, तो सुधार की उम्मीद कैसे की जाए? सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

खेल स्टेडियम में शेड से बनी छत गायब,

खेल स्टेडियम में शेड से बनी छत गायब,

खेल स्टेडियम में शेड से बनी छत गायब,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें