फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेस्ट भूजल सहेली बनीं गुरप्रीत कौर

Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। अटल भूजल योजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से राजौंद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। राजौंद ब्लॉक की भूजल सहेलियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें गुरप्रीत कौर बेस्ट भूजल सहेली बनीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी भूजल सहेलियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया। विशेष तौर पर गांव खेड़ी राय वाली की गुरप्रीत कौर को बेस्ट भूजल सहेली चुना गया और उन्हें प्रशंसा पत्र देकर व पुरस्कृत किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रिंस सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि भूजल प्रबंधन की आज जरूरत है। यदि इस पर जोर नहीं दिया तो हमारा भविष्य भी खतरे में होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें समय रहते भूजल प्रबंधन पर जोर देते हुए इसके संरक्षण के बारे में सोचना चाहिए। आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने पीपीटी के जरिए अटल भूजल योजना की जानकारी दी। ग्राउंडवाटर एक्सपर्ट शिवकुमार ने जल सुरक्षा योजना के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप सहित दूसरे विभागों से आए अधिकारी कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर विशेष तौर पर कृषि विशेषज्ञ विशाल कंबोज, कंप्यूटर ऑपरेटर विनय बंसल, डीआईपी से ग्राउंड वाटर एक्सपर्ट दीपक उपाध्याय, ब्लॉक आईईसी नर सिंह, बागवानी विभाग से मुकेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग से बीआरसी विष्णु शर्मा, ग्राम सचिव गोविंद सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें