ढांड। शहीद जसमहिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा की खिलाड़ी गुरमीत ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
पीटीआई पवन कुमार ने बताया कि सिरसा व भिवानी में आयोजित हरियाणा राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गुरमीत ने अंडर 19 आयु वर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कैथल जिला की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कड़ी मेहनत से 23 टीमों को टक्कर देते हुए टीम को द्वितीय स्थान पर पहुंचाया। स्कूल में पहुंचने पर गुरमीत का प्रिंसिपल नरसी राम व स्टाफ सदस्यों ने फूल मालाओं के स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने गुरमीत की इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद