ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कौल के छात्र गुरकीरत सिंह ने अंतर्क्षेत्रीय युवा महोत्सव में शास्त्रीय ताल वाद्य (एकल) विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत में आयोजित 48वें अंतर्क्षेत्रीय युवा महोत्सव में गुरकीरत सिंह (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) ने अपने कला कौशल का परिचय देते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विजेता छात्र का सम्मान किया। संवाद