गुहला चीका। सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन इंडिया, नई दिल्ली की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से फर्स्ट एड प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप उपमंडल के गांव हांसू माजरा में लगाया गया, जिसमें 50 युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें से 25 युवाओं को कंडक्टर लाइसेंस तथा 15 युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसोसिएशन की कैथल शाखा के सचिव एवं स्पेशलिस्ट मास्टर ट्रेनर डॉ. राजा सिंह झींजर ने बताया किप्रतिभागियों को फर्स्ट एड की सावधानियों और प्राथमिक उपचार की तकनीकों के बारे में बताया गया। इस मौके पर समाजसेवी एवं शिक्षक बूटा सिंह, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखचैन सिंह, प्रिंस कश्यप, जितेंद्र सिंह, मोहित कुमार, बंटी राम, जगतार सिंह, अर्शदीप सिंह, राहुल शर्मा और राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद