लाडवा। जिला स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिताओं में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में गुरदीत ने लंबी कूद में द्वितीय और ऊंची कूद में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग में आदित डिस्कस थ्रो में तृतीय रही। अंडर-19 वर्ग में छवि ने लॉंग जंप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या अमरजीत कौर संधू ने विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रशिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।