फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: होली पर उड़ेगा लाखों का गुलाल, ब्रिकी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। होली पर्व पर बाजार में रंग और गुलाल की बिक्री अब रफ्तार पकड़ रही है। दो दिन पहले जहां दुकानदार एक से डेढ़ हजार रुपये की बिक्री कर रहे थे, वहीं अब पांच से छह हजार रुपये पहुंच चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि होली पर्व पर जिले में करीब एक टन गुलाल उड़ेगा।
विज्ञापन

होली पर जिले में लगभग 150 रंग और गुलाल की स्टाल लगी हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली पर लगभग एक टन गुलाल की बिक्री होने का अनुमान है। ऐसे में जिले के दुकानदार होली पर्व पर लगभग 50 लाख रुपये का कारोबार करेंगे। गुलाल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा है। ब्रांडेड गुलाल इस समय 180 से लेकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। उन्होंने बताया कि होली खेलने के लिए अधिकतर लोग हरा, लाल व पीला गुलाल पसंद कर रहे हैं।
हर्बल रंग को पंसद कर रहे हैं लोग-
-शहर में हर्बल कलर ही मांग अधिक है। इस बार होली पर लाखों रुपये का कारोबार होने की संभावना है। शुक्रवार से गुलाल की अधिक मांग बढ़ी है। लोग स्वदेशी कलर की मांग कर रहे हैं। कलर के रेट 150 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 200 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन

-पुलकित, दुकानदार।

-होली पर्व नजदीक आते ही गुलाल व पिचकारी की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। होली तक 50 हजार रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। शुक्रवार से बिक्री में तेजी आई है। वीरवार तक प्रतिदिन 1500 से 2000 रुपये का कारोबार हो रहा था, लेकिन शुक्रवार से पांच से सात हजार की सेल हो रही है। इस बार रंगों के बजाय बाजार में गुलाल की डिमांड ज्यादा है।
-सुनील कुमार, दुकानदार।

-होली के लिए ग्राहक हर्बल गुलाल ही खरीद रहे हैं, क्योंकि इनके त्वचा पर साइड इफेक्ट नहीं हैं। इस बार होली पर्व तक 30 हजार का कारोबार होने की उम्मीद है। माल दिल्ली से लाए हैं। होली पर्व पर बिक्री के लिए 20 बैग हर्बल गुलाल के मंगवाए हुए हैं। उम्मीद है कि फाग तक सभी गुलालों के बैग बिक जाएगें। इस पर्व के पर करीब 30 हजार से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-रोहतश, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें