फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चित्रकला स्पर्धा में पूंडरी की अक्षरा और कैथल का प्रिंस प्रथम

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरी के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला सलाहका
विज्ञापन
पूंडरी/कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कैथल शहर एवं पूंडरी शहर के चयनित विद्यालयों में स्कूल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल प्रबंधन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, इसमें पूंडरी की अक्षरा और कैथल का प्रिंस प्रथम रहे। पूंडरी में यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में विंकल अध्यापिका की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि कैथल शहर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमेटी चौक में मुख्याध्यापक अजय आहूजा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-1, कैथल, अभिषेक शेर के दिशा-निर्देशन में किया गया। पूंडरी में 50 विद्यार्थियों ने और कैथल में 54 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि पानी जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में पानी का दुरुपयोग न होने दें तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपायों के प्रति अपने परिवार को जागरूक करें।


दीपक कुमार ने विशेष रूप से कैथल एवं पूंडरी के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों को समय पर जल बिल का भुगतान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर बिल भुगतान से विभाग बेहतर और सतत सेवाएं प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान बीआरसी संदीप कुमार एवं बलकार सिंह सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी भी दी गई, ताकि वे पेयजल आपूर्ति अथवा सीवरेज संबंधी किसी भी समस्या की सूचना सीधे विभाग को दे सकें।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता परिणाम

- पूंडरी में आयोजित प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा के अक्षरा ने प्रथम, 8वीं कक्षा की माफी ने द्वितीय एवं 8वीं कक्षा के सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- कैथल में आयोजित प्रतियोगिता में 7वीं कक्षा के प्रिंस ने प्रथम, 7वीं कक्षा की रितेश ने द्वितीय एवं 6वीं कक्षा के दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरी के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला सलाहका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें