फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदहाल अवस्था में गुहणा से सजूमा मार्ग

Thu, 23 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव को अब महत दो दिन ही शेष है। ऐसे में अब लगातार मुद्दों पर बात हो रही है। एक तरफ जहां अब चुनाव प्रक्रिया में मतदान होना है। वहीं, स्थानीय मुद्दों का समाधान न होने से भी लोगों में रोष है। इसमें गांवों की सड़कों की बदहाली के कारण भी राहगीर व अन्य लोग परेशान हैं।

सबसे अधिक समस्या कलायत विधानसभा क्षेत्र में है। गुहणा से सजूमा मार्ग बदहाल अवस्था में है। यह मार्ग कई वर्षों से अनदेखी का शिकार है। मार्ग पर करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण नरेश कुमार, किसान सतपाल, सुरेंद्र, संजय व मनोज ने बताया कि इस सडक़ का निर्माण हुए करीब 10 वर्ष का समय बीत चुका है। निर्माण के बाद आज तक इसकी सुध नहीं ली गई है। ऐसे में यहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुहणा से होकर कलायत की ओर आने-जाने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए इस सडक़ का निर्माण मुद्दा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सामने से वाहनें की लाइटें पडऩे के कारण सडक़ पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही बरसात के मौसम में भी काफी परेशानी होती है। सडक़ पर बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो जाता है। पानी के कारण ये पता नहीं लग पाता है कि गड्ढा कितना गहरा है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना और ज्यादा रहती है।

इस मार्ग पर सैकड़ों किसानों के खेत आते हैं। गांवों से खेतों में आने के लिए उन्हें इसी मार्ग से निकलना पड़ता है। वाहन तक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
वर्षों से बदहाल है सड़क

सड़क आज से नहीं, कई वर्षों से बदहाल अवस्था में है। इसे लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


- नरेश कुमार, ग्रामीण।

हालत बहुत है खराब

निर्माण के बाद आज तक सड़क की सुध नहीं ली गई है। इसकी हालत इस कदर खराब है कि मरम्मत से काम नहीं चलेगा। इस सडक़ का नए सिरे से निर्माण किया जाना चाहिए। -सुरेंद्र, ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें