कैथल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कैथल की ओर से ‘आओ गांव चले’ कार्यक्रम के तहत गांव बाबा लदाना स्थित गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम की चेयरपर्सन डॉ. ममता गर्ग का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। डॉ. ममता गर्ग ने आंखों की देखभाल, एलर्जी व मोतियाबिंद से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नशामुक्ति व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। संवाद