फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 331 गेस्ट टीचर फिर लौटे स्कूल

Fri, 27 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में हटाए गए अतिथि अध्यापकों को दोबारा से नौकरी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दोबारा से नौकरी ज्वाइन करने के लिए अतिथि अध्यापकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले में 331 अतिथि अध्यापकों को फिर से नौकरी मिली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्वाइनिंग लेटर लेने पहुंचे अतिथि अध्यापकों को शपथ लेकर उन्हीं स्कूलों में भेज दिया गया, जहां वे पहले कार्यरत थे। जिला अध्यक्ष सुभाष राविश ने बताया कि जब से उन्हें हटाया गया था, तभी से स्कूलों में अध्यापकों की कमी बनी हुई थी। हाईकोर्ट के आदेशों से अब उन्हें दोबारा से नौकरी मिली है जिसके लिए वे सरकार और कोर्ट के आभारी हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि गेस्ट टीचर एक सप्ताह तक ज्वाइनिंग कर सकते हैं। पहले गेस्ट टीचरों को वहीं भेजा जा रहा हैं, जहां वे पहले कार्यरत थे। अगर उन स्कूलों में टीचर सरप्लस हैं तो उसकी रिपोर्ट स्कूल मुखिया शिक्षा विभाग को देंगे। इसके बाद बाद शिक्षा विभाग जहां पर जरूरत होगी वहां पर गेस्ट टीचर भेजेगा। जिले में 333 गेस्ट टीचरों को हटाया गया था। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। 331 गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


गेस्ट टीचरों के हटाने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा जिन स्कूलों में अध्यापकों के लिए आंतरिक व्यवस्था की गई थी, वह सभी रद कर दी गई है। अतिथि अध्यापकों की जगह भेजे गए अध्यापक अपने केंद्र पर वापस आएंगे। इसके बारे में सभी स्कूल मुखियाओं को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें