फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी

विज्ञापन
कार्यक्रम मेंं प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : Videograb
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं सिमरन एंड ग्रुप, चेतना एंड ग्रुप, मीनू एंड ग्रुप, तृषा एंड ग्रुप , विहान एंड ग्रुप और पारुल एंड ग्रुप से सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रिधि, हर्षिका, नायरा और गुजारिश ने हिंदी भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार रखे। संजीत, तृषा, यशिका, अविका और पूर्वी ढुल ने अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों की प्रस्तुतियां रहीं। कार्यक्रम में अध्यापक मंदीप और मुकेश द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी रागनी ने समां बांध दिया। विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें