संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय (आईजी कॉलेज) की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने डुएट रागिनी दूसरा स्थान व पेंटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रबंधक समिति ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर स्टाफ व छात्राओं को शुभकामनाएं दी। समिति के सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं उच्चकोटि के परीक्षा परिणामों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल रहती हैं, यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता की तैयारी में किसी विशेषज्ञ से सहायता न लेकर अपने बलबूते पर कक्षा के बाद छात्राओं को करवाते है।
गौरतलब है कि कैथल जाट कॉलेज में आयोजित हुए 46वें तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव में आईजी कॉलेज की छात्राओं ने 21 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और 15 प्रतियोगिताओं को जीत कर कॉलेज का मान बढ़ाया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार आठ विधाओं में प्रथम, चार विधाओं में द्वितीय और तीन विधाओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
छात्राओं ने पॉप सॉन्ग हरियाणवी, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, वेस्टर्न वोकल सोलो, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कॉलाज, इंस्टॉलेशन, डिबेट व एलोकेशन प्रतियोगिता में प्रथम, लोक सॉन्ग जनरल, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में द्वितीय और हरियाणवी स्किट, डिबेट अगेंस्ट व डिक्लेमेशन इन संस्कृत में तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या इंचार्ज सुरभि शर्मा, कोऑर्डिनेटर श्वेता तंवर, डॉ. आरती चावला, सीमा सुनेजा, डॉ. दीपा, डॉ. हेमलता, डॉ. सिलेंद्र, धर्मवीर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।