फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेरधा में निकली भव्य निशान यात्रा

विज्ञापन
सेरधा गांव में निकाली गई निशान यात्रा में श्रद्धा के साथ शामिल होती महिलाएं
विज्ञापन
राजौंद। महंत बाबा मोहन गिरी त्यागी ने बताया कि कुंड वाला श्री श्याम बाबा मंदिर, सेरधा की ओर से शनिवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यह निशान यात्रा श्याम मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा। रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। महंत बाबा मोहन गिरी त्यागी जी ने बताया कि जल्द ही यहां एक स्तंभ का निर्माण किया जाएगा, जिस पर श्याम बाबा का शीश स्थापित किया जाएगा, ताकि सेरधा गांव की महाभारत कालीन पहचान को लोग जान सकें और इस ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ सकें।

सेरधा गांव में निकाली गई निशान यात्रा में श्रद्धा के साथ शामिल होती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें