फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठान न होने से परेशान हैं आढ़ती

Wed, 20 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कलायत। अनाज मंडियों में हो रही गेहूं की बंपर आवक की खरीद तो समय पर हो रही है। लेकिन उसी गति से उठान न होने के कारण आढ़तियों व किसानों को परेशानियां हो रही हैं। उठान न होने पर मार्केट कमेटी की ओर से खरीद एजेंसी हैफेड़ व डीएफएससी को नोटिस भी जारी किया गया है। मंडियों में उठान न होने के कारण कट्टों के कारण नई गेहूं डालने की भी जगह नहीं बची है।

हालांकि इस समय आवक में कमी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद मंडियां अटी पड़ी है। आढ़तियों ने कहा कि उठान न होने के कारण मंडी में पड़े गेहूं के कारण उन्हें हर समय सूख जाने का एवं चोरी होने का डर बना रहता है। उनकी गत शुक्रवार को जहां एसडीएम ओमप्रकाश ने सभी खरीद एजेंसियों के साथ ठेकेदारों को भी गेहूं उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे वहीं मार्केट कमेटी द्वारा भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी सचिव सविता चौधरी ने बताया कि माल ढुलाई में दिखाई जा रही सुस्ती को ध्यान में रखते ही हैफेड व खाद्य आपूत विभाग को नोटिस जारी कर जहां स्पष्टीकरण देने बारे कहा है। वहीं गेहूं को खरीद केंद्रों के साथ मंडी से भी जल्दी लिफ्ट करने के निर्देश दिए गए है। अभी किसी भी एजेंसी द्वारा जहां नोटिस का जवाब नहीं दिया। गेहूं के उठाने में धीमी गति से आज भी कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि अगर मंडी व खरीद केंद्रों से खरीद एजैंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं की लिफ्टिंग के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाएगा पूरे क्षेत्र से जहां अभी तक केवल मात्र 38 प्रतिशत ही गेहूं का लदान हुआ है वहीं 62 प्रतिशत गेहूं अभी भी ढुलाई का इंतजार कर रहा है। मंडी में आई 8,90,884 क्विंटल गेहूं में से 3,09,982 क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है जबकि 4,99,907 क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे मंडी व खरीद केंद्रों पर लदान का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें