फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर दो से 21 लाख रुपये हड़पे

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पीडल के दो युवकों को अमेरिका भेजने के नाम पर दंपत्ति ने 21 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पीडल निवासी गुरमेल सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि उनके गांव कासुभाष व उसकी पत्नी मुकेश देवी युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। एक दिन आरोपी घर आए और बोले-उनके पास दो लड़कों को अमेरिका भेजने का ऑफर है। तब उसने अपने लड़के रणबीर सिंह व रिश्तेदार आदित्य मंडान को अमेरिका भेजने के लिए तैयार किया। कुछ दिन बाद आरोपियों को दोनों लड़कों के कागज दे दिए।

आरोपियों ने काम के लिए 40 लाख रुपये मांगे। उन्होंने उन्हें 21 लाख 12 हजार रुपये दे दिए। बाद में आरोपियों ने रणबीर व आदित्य को तंजानिया देश भेज दिया और अमेरिका भेजने के लिए और ज्यादा पैसे मांगे। उन्होंने अलग-अलग समय में रुपये दे दिए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद आरोपी कहने लगे कि कुछ कारणों से रणबीर व आदित्य का तंजानिया देश से अमेरिका का वीजा नहीं लग रहा और उन्हें सात अगस्त 2021 को भारत वापस बुला लिया। जब उन्होंने दोबारा दोनों युवकों को अमेरिका भेजने के लिए कहा तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि न तो वे बच्चों का वीजा लगवाएंगे और न ही पैसे वापस देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करके 21 लाख 12 हजार रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें