फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर एक महिला ने उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव खरकां निवासी राजू राम ने गुहला थाना में शिकायत दी कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसके छोटे चाचा सतपाल राम के सर्विस स्टेशन पर उसकी मुलाकात रामथली समाधां निवासी अभिषेक से हुई। धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान बढ़ती गई। एक दिन अभिषेक ने उसे विदेश जाने की सलाह दी और कहा कि उसकी मां सुरेंद्र कौर वर्क परमिट पर नौजवानों को पुर्तगाल भेजने का काम करती है। उसी दिन उसने अपनी मां सुरेंद्र कौर से भी उसको मिलाया।

इसके तीन-चार महीने बाद परिवार वालों ने उसे विदेश जाने की इजाजत दे दी। वह अभिषेक की मां सुरेंद्र कौर के पास उनके घर पर मिलने के लिए गया और पुर्तगाल भेजने के नाम पर सुरेंद्र कौर में उससे आठ लाख रुपये खर्च की बात कही। दो लाख रुपये एडवांस की मांग भी की। उसने दो लाख रुपये नकद दे दिए और तीन लाख 16 जनवरी 2023 को सुरेंद्र कौर के बैंक खाते में जमा करवा दिए। तीन लाख रुपये उसके पुर्तगाल पहुंच जाने के बाद देने की बात हुई थी।
विज्ञापन


राजू राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेंद्र कौर अब उसे न तो पुर्तगाल भेज रही और न ही रुपये वापस दे रही है। सुरेंद्र कौर ने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें