फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे स्थान पर सरकारी वुशू सेंटर, जीते 38 पदक

Fri, 24 May 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में 23वीं जिला वुशू प्रतियोगिता में सरकारी वूशु सेंटर इंडोर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 स्वर्ण, नौ रजत व चार कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल में दूसरा स्थान हासिल किया। सरकारी वुशू कोच रीता रानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला वुशू संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सरकारी वुशू सेंटर के 35 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

सब जूनियर 12 आयु वर्ग महिला वर्ग में 24 किलो भार वर्ग में मन्नत ने स्वर्ण पदक, 28 किलो में देवांशी ने स्वर्ण, 33 किलो भार में मोहिका शर्मा ने स्वर्ण, प्रियंका ने रजत, राशि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 आयु वर्ग में 39 किलो भार वर्ग में मन्नत ने स्वर्ण, 42 किलो भार वर्ग में अनु ने स्वर्ण, जूनियर महिला वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी ने स्वर्ण, एकता ने रजत, 48 किलो भार वर्ग में सुजाता ने स्वर्ण, 52 किलो में हर सिमरन ने स्वर्ण, 56 किलो भार वर्ग में नैंसी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यूथ वर्ग में 60 किलो भार वर्ग में सलोनी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सीनियर महिला 52 किलो भार वर्ग में राजपति ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत पदक, 70 किलो भार वर्ग में निर्मल ढुल ने स्वर्ण, सब जूनियर पुरुष वर्ग में 14 आयु वर्ग 56 किलो भार वर्ग में मोहित ने स्वर्ण, जूनियर 45 किलो भार वर्ग में अरमान ने स्वर्ण, 56 किलो में पीयूष ने रजत पदक, 65 किलो भार वर्ग में आर्यन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में 60 किलो भार वर्ग में देव गौड़ ने स्वर्ण, 65 किलो भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


ताओलू इवेंट्स में सब जूनियर महिला वर्ग में गव्या ने दो स्वर्ण, काशवी भूषण ने दो रजत पदक, और कशिश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर ग्रुप में नीलम ने एक रजत व एक कांस्य पदक, सीनियर वर्ग में मोनिका ने दो स्वर्ण पदक, ट्विंकल धीमान ने एक स्वर्ण पदक, जुनियर पुरुष वर्ग में लक्ष कथुरिया ने एक स्वर्ण एक कांस्य पदक, श्याम सुंदर ने दो रजत पदक प्राप्त किए। जतिन, साहिल, गर्व और कीरतपाल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वूशु टीम की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कोच रीता रानी और खिलाड़ियों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें