फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टीडीके क्लब के 33 खिलाड़ियों ने वुशू में फहराया परचम

Fri, 24 May 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुधवार को महाराजा सूरजमल स्टेडियम में हुई 23वीं जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में ओवरऑल प्रथम ट्रॉफी जीतने वाले टीडीके क्लब के खिलाड़ी अव्वल रहे। कोच शिव कुमार ने बताया की प्रथम आने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें 33 खिलाडि़यो ने स्वर्ण पदक जीते।

परिणाम इस प्रकार रहे ः सब जूनियर बॉयज में 27 किलोग्राम में अंशदीप प्रथम, 30 किलो भार में प्रिंस प्रथम, 33 किलो भार वर्ग में लवप्रीत प्रथम, 36 किलो में अरमान दीप प्रथम, 39 किलो भार वर्ग में गौरव प्रथम, 42 किलो भार वर्ग में लव प्रथम, 45 किलो भार वर्ग में देव प्रथम, 48 किलो भार वर्ग में जश्नप्रीत प्रथम, 56 किलो भार वर्ग में मोहित प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में साहिल प्रीत प्रथम रहे।
विज्ञापन


जूनियर बॉयज में 45 किलो भार वर्ग में अरमान प्रथम, 56 किलो भार वर्ग में गुरमीत प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में रूपम प्रथम, 65 किलो भार वर्ग में आर्यन प्रथम, 80 किलो भार वर्ग में अरमान प्रथम रहे।

सीनियर बॉयज में 60 किलो भार वर्ग में देव गौर प्रथम, 65 किलो भार वर्ग में विशाल प्रथम रहे।

सब जूनियर गल्र्स में 24 किलो भार वर्ग में मन्नत प्रथम, 27 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, 30 किलो भार में मन्नत प्रथम, 33 किलो भार वर्ग में प्रीति प्रथम, 39 किलो भार वर्ग में मोनिका प्रथम, 42 किलो भार वर्ग में अनु प्रथम व 48 किलो भार वर्ग में ऋषिका प्रथम रही।
विज्ञापन


जूनियर गर्ल्स में 45 किलो भारत वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, 48 किलो भार वर्ग में सुजाता प्रथम, 52 किलो भार वर्ग में हर सिमरनजीत कौर प्रथम, 56 किलो भार वर्ग में नैंसी प्रथम रही। यूथ गर्ल्स में 60 किलो भार वर्ग मे सलोनी प्रथम, 65 किलो भारत वर्ग में ज्योति प्रथम रही। सीनियर गर्ल्स में 52 किलो भार वर्ग में राजपति प्रथम व 70 किलो भार वर्ग में निर्मल प्रथम रही। इस मौके पर कोच सोनू रंग कोच सुरेश कुमार नरेंद्र पाल राजेश धीमान और बाहर से आए ऑफिशल कुलदीप ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें