फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार की चाहत, सभी बने सक्षम

Wed, 29 Nov 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 30 नवंबर से जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद शुरू होगी, जिसको लेकर 29 नवंबर को बाद अपराह्न तीन बजे खनौदा में मॉक ड्रिल की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त प्रशांत पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की मंशा है कि सभी आम जन सक्षम बनें।

उपायुक्त ने बताया कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। यात्रा के दौरान सभी संबंधित विभाग आमजन को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दें। इसके साथ-साथ जनसंवाद के माध्यम से जितनी भी समस्याएं संबंधित गांव में आती है उसका निवारण भी मौके पर ही किया जाए। उन्हाेंने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को गांव खनौदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा करेंगी। जिन विभागों की ड्यूटियां यात्रा के दौरान गांव में लगाई गई हैं, वे सभी अपने-अपने विभाग की योजनाओं का लाभ मौके पर ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार, सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक, डीएमसी कुलधीर सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, डीडीए महावीर सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, कंचन लता, अन्नू टोंक, डीईओ रविंद्र कुमार, सुरेश संधु व बलविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें