कलायत। राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को खंड स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता करवाई। ये प्रतियोगिता जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुभाष चंद्र वर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बात्ता प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलायत दूसरे और राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल बालू तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन राजकीय आरोही माॅडल स्कूल रामगढ़ पांडवा की संगीत शिक्षिका डाॅ. मधुबाला और एमडीएन स्कूल कलायत के गुरमीत ने किया। इस दौरान रोल प्ले स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुराड़ प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बालू द्वितीय और राजकीय माॅडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलायत तीसरे स्थान पर रहा।