फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आज से

Sat, 18 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल व युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से 18 से 20 नवंबर तक जिला स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुमन मलिक ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) 23 खेलों में ओपन कैटगरी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

18 नवंबर को हॉकी अकादमी हाबड़ी, 19 नवंबर को डीएवी कॉलेज चीका में आर्चरी व एथलेटिक, आरकेएसडी कॉलेज में बॉक्सिंग व टेनिस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में कबड्डी, छोटू राम इंडोर स्टेडियम सेक्टर-21 में रोविंग व ताईकवांडो, शैमरॉक स्कूल में स्वीमिंग स्पर्धाओं का आयोेजन किया जाएगा। वहीं डीएवी कॉलेज चीका में भारोतोलन, इंडोर आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार 20 नवंबर को छोटू राम इंडोर स्टेडियम सेक्टर-21 में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्याकिंग एंड क्नोइंग, फेंसिग, जुड्डो, कुश्ती, हैंडबॉल, पबनावा में साईकलिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में फुटबाल, गुरुकुल तक्षशिला रसीना में जिमनास्टिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में कबड्डी, शेमरॉक स्कूल में शूटिंग, डीएवी कैथल में टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें