फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोलो डांस में राजकीय विद्यालय शेरगढ़ प्रथम

Sun, 08 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ। नौ से 12 के समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका तृतीय रहा।

इससे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कैथल डॉ. विजय लक्ष्मी मुख्य अतिथि रही और उन्होंने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का आगाज किया।

रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ ने दूसरा स्थान पाया। स्किट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलवंती प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाई द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल तृतीय रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है और सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है बच्चों में छिपी प्रतिभा उजागर होती है सांस्कृतिक उत्सव को देखकर ऐसा लगता है कि यह सांस्कृतिक उत्सव मिनी रत्नावली से कम नहीं है। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले विद्यार्थियों की पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

जिला सांस्कृतिक संयोजक सुशील कुमार ने बताया कि कक्षा नौ से 12 के सभी ब्लाक के 550 विद्यार्थियों में अलग-अलग विधाओं में हिस्सा लिया। इसमें हास्य नाटिका, लघु नाटिका, रागिनी, ग्रुप डांस, सोलो डांस और स्किट प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन निर्णायक मंडल में एकल व समूह नृत्य के लिए पवन कुमार जींद, अशोक सिंहान चीका, वंदना संगीत अध्यापिका एवं एकल व समूह गान के लिए सुनीता गुप्ता, मंगतराम शास्त्री जींद एवं ममता संगीत अध्यापिका, लघु नाटिका के लिए उदय चंद जींद, डॉ. राजीव कुमार, सहायक प्रोफेसर एवं राजकुमार प्राध्यापक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रमेश कैंदल का भी विशेष सहयोग रहा। फोक डांस ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 120 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, द्वितीय आने वाली को आठ हजार रुपये, तृतीय आने वाली टीम को छह हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम आने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी विजेता विद्यार्थियों और अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल, अधीक्षक सुरेश कौशिक, सहायक प्रवीन थरेजा, प्रधानाचार्य सुनीता आहूजा, रश्मि खुराना, दीक्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें