कैथल। हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ने बताया कि 38 विद्यार्थियों में चार ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। पारस ने 500 ने 481 अंक, रितु 408, मनदीप ने 408, विशाल ने 404 अंक प्राप्त किए। विद्यालय परिसर मे विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक नरेंद्रपाल, यतेंद्र, अनूप धीमान, मोहन लाल, रणदीप सिंह, रामकुमार, राजकुमार, संजय गुप्ता, कमलेश रानी, डिंपल रानी, मीना रानी, नीतू गर्ग, श्रुति गुप्ता, सोनिया, संजीव कुमार, रानी, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। संवाद