गुहला-चीका। सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में क्लस्टर स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी लगाई। इसमें क्लस्टर के सभी प्राथमिक स्कूलों ने भाग लिया। प्रदर्शनी की अध्यक्षता बीईओ संजय शर्मा ने की।
कलस्टर मुखिया राकेश, खंड एफएलएन समन्वयक उपेन्द्र शुक्ला, एबीआरसी सविता रानी, पूनम शर्मा व अश्विनी भी मौजूद रही। प्रदर्शनी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला थेह बिरथ ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेगा बस्ती ने द्वितीय व राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुहला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर गुहला प्राइमरी स्कूल से इकबाल कौर, सविता सिंगला व हेमलता को राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनी में अच्छे प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। बीईओ संजय शर्मा ने प्रदर्शनी में शामिल सभी शिक्षकों से निपुण हरियाणा मिशन को निष्ठा के साथ पूर्ण करने की बात कही।