फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन आवेदन में राजकीय आईटीआई कैथल प्रदेश में द्वितीय

Sat, 28 Jun 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। ऑनलाइन आवेदन में राजकीय आईटीआई कैथल ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान में 1250 सीटों के लिए कुल 8132 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे साफ है कि इस बार मेरिट सूची ऊंची जाएगी।

विभाग की ओर से छह जून से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले चरण में 20 जून तक आवेदन स्वीकार किए गए। युवाओं के उत्साह को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 21 से 27 जून तक कर दी गई थी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार भी मेरिट सूची और आवेदन पत्र में भरी गई प्राथमिकता के आधार पर ही सीटों का आबंटन किया जाएगा। अनुमान है कि पहली मेरिट सूची में 30 से 40 प्रतिशत सीटें अलॉट हो सकती हैं।

अतिरिक्त वेटेज से बढ़ा रुझान ः इस बार छात्रों का आईटीआई में दाखिले की ओर विशेष रुझान देखने को मिला।

अग्निवीर योजना के तहत आईटीआई पास युवाओं को 5 अंकों की अतिरिक्त वेटेज मिल रही है। इसके अलावा सेना और रेलवे में भी समय-समय पर होने वाली भर्तियों में आईटीआई कोर्स को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगा काउंसलिंग का शेड्यूल
पहला चरण

n
3 जुलाई : पहली मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट जारी

n
3, 5 व 7 जुलाई : दस्तावेजों की फिजिकल वेरिफिकेशन

n
8 : फीस जमा करने की अंतिम तिथि

दूसरा चरण

n
9 जुलाई : खाली सीटों की सूची जारी

n
9-10 जुलाई : ट्रेड परिवर्तन की सुविधा

n
11 जुलाई : दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

n
11, 12 व 14 जुलाई : दस्तावेज़ सत्यापन

n
15 : फीस जमा करने की अंतिम तिथि

तीसरा चरण

n
16 : तीसरे चरण की खाली सीटें जारी

n
16-19 : ट्रेड में परिवर्तन की सुविधा

n
22 जुलाई : तीसरी मेरिट सूची जारी

n
26 जुलाई तक : दस्तावेजों की जांच

n
27 तक: फीस जमा करने की

अंतिम तिथि

शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रदेश में कैथल संस्थान ने आवेदन संख्या में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो संस्थान की टीम की मेहनत का परिणाम है। तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को सीट अलॉट होगी, वे अपने मूल दस्तावेज लेकर संबंधित आईटीआई में काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। - सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें