फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार ने युवा क्लबों के गठन को बनाया सरल ः एसडीएम

Sat, 18 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। युवा क्लबों के गठन के लिए लघु सचिवालय कलायत में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब 15 से 29 साल के युवा और युवतियां ग्राम स्तर पर युवा व युवती क्लब का गठन कर सकते हैं।

एसडीएम ने बताया कि सरकार ने क्लब गठन की फीस मात्र 100 रुपये कर दी है और प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि युवा क्लबों के माध्यम से युवा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, नशे के दुष्प्रभावों और कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देंगे।
विज्ञापन


अजय हुड्डा ने जिला विकास एवं पंचायती अधिकारी कार्यालय को आदेश दिए कि खंड विकास एवं पंचायती अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए, ताकि सभी ग्राम सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों को इस विषय में जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक अधिकारी और आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि सरकार ने युवा कार्यक्रम को औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में विलय कर दिया है। इसके तहत निष्क्रिय या बंद पड़े क्लबों को पुनः सक्रिय किया जाएगा, जिससे युवा अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें