संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे की रक्षा और शिक्षकों की लंबित मांगों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संघ ने बताया कि स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर अक्टूबर माह में पूरे देश के शिक्षक अपने राज्यों में शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु धरना दे रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी जारी रखती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने की और संचालन जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने संभाला। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, संगीता अहलावत, शीशपाल शर्मा, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़, सहसचिव शमशेर कालिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान ओमपाल भाल, सचिव शिवचरण, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, सावित्री देवी, जसबीर सिंह, ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र पहलवान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव कपिल सिरोही, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित व जिला सचिव जयप्रकाश शास्त्री सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संघ ने कहा कि 9 जून 2025 को निदेशक माध्यमिक शिक्षा व निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा की उपस्थिति में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग हरियाणा से कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया। यही कारण है कि संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
इस अवसर पर गुरमीत सिंह, राजकुमार चहल, जोगिंद्र, कृष्ण आर्य, राजकुमार कश्यप, रामभगत, जितेंद्र, महावीर, गगन, मस्त राम शास्त्री, विक्रम कौल, सुरजीत सिंह, सुखवंत, रघुबीर सिंह, पवन कुमार, बलराज सिंह, राजेश कुमार, वीर सिंह, सुरेंद्र माजरा, जसविंद्र, सतबीर नाइक, राजेंद्र, रघबीर सिंह व राममेहर समेत सैकड़ों अध्यापक मौजूद रहे।
लंबित मुख्य मांगें
n
2012 से पूर्व नियुक्त जे बी टी/सी एंड वी या पदोन्नत टीजीटी को नियुक्ति समय की शर्तों के अनुसार एसीपी का लाभ प्रदान किया जाए।
n
निदेशालय स्तर पर टीजीटी और पीजीटी के एसीपी मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
n
सभी अतिथि, कंप्यूटर, वोकेशनल, एनएसक्यूएफ, आरोही स्कूलों के शिक्षकों, डब्ल्यूईआई व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे अध्यापकों को नियमित किया जाए।
n
शिक्षकों के सभी खाली पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए।
n शिक्षकों/कर्मचारियों के आश्रितों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों में आय से संबंधित शर्त हटाई जाए।
n
सभी वर्गों — चतुर्थ श्रेणी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक की पदोन्नति सूची तत्काल जारी की जाए।
n
प्राथमिक विद्यालय से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।