फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समूह नृत्य में राजकीय कन्या माॅडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल कलायत प्रथम

Sat, 14 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षा विभाग तत्वावधान में खंड स्तरीय सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की। इसमें आयोजित समूह नृत्य में राजकीय कन्या माॅडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल कलायत को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला के निर्देश पर इसकी रूप रेखा पहले की तैयार की गई थी। अभिनय के पटल पर श्री राधा-कृष्ण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चिकित्सक, किसान दंपत्ति और अन्य भूमिकाओं मेंं बेहद आकर्षक प्रस्तुति नन्हेंं-मुन्नों ने पेश की। इसी तरह अलग-अलग अभिनय को उन्होंने बखूबी निभाया। वे हर स्तर पर बेहतरीन कलाकार की भूमिका में दिखे।

व्यवस्था बनाने की जिम्मेवारी शिक्षक मुकेश धानियां, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार व दूसरे शिक्षकों के हाथ रही। निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार, शिक्षिका सरिता देवी, सुनीता मौण, सत्यवती और प्रदीप कौशिक के हाथ रही।
विज्ञापन


सांस्कृतिक गतिविधियों में इस प्रकार रहे परिणाम ः समूह नृत्य में पहला स्थान राजकीय कन्या माॅडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल कलायत और दूसरे स्थान पर बाल विकास स्कूल रहा। सोलो डांस में राजकीय कन्या माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल कलायत पहले स्थान पर रहा।

बात्ता गांव के राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल ने दूसरा और बाल विकास स्कूल कलायत ने तीसरा स्थान पाया। फेंसी पोशाक में राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला गांव चौशाला से नमन प्रथम और इसी स्कूल की महक व कुनाल द्वितीय स्थान पर रहे। तीसरा स्थान कलायत के राजकीय कन्या माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल से डिंपल को मिला।

पेंटिग मेंं राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल गांव कुराड़ से यश यश पहले, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल की ज्योति दूसरे, बात्ता के राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही।

पीटीआई सुखदेव सिंह ने बताया कि खंड स्तरीय कबड्डी मुकाबले बेहद रोचक रहे। अंडर 11 के 20 किलो भार वर्ग में महक, 24 किलो में राखी, 26 किलो में महक, 28 किलो में तनू व 30 किलो में ललीता पहले स्थान पर रही।

लड़कों के 20 किलो भार वर्ग में अंश और 24 किलो में नैतिक दूसरे स्थान पर रहा। खेल दंगल मेंं अपनी कुशलता का आभास करवाने वाले छात्र-छात्राओं का सुखदेव सिंह पीटीआई और अन्य शिक्षकोंं ने उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें