फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर सरकार को कोसा

Thu, 12 Sep 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जवाहर पार्क स्थित यूनियन कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक की। इस बैठक में कर्मचारियों ने रोष जताते हुए केंद्र सरकार को घेरा। नाराज कर्मचारियों का कहना था कि पिछले 10 सालों में रिटायर्ड कर्मचारियों की सरकार नेअनदेखी की व उनकी एक भी मांग का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

नाराजगी जताते हुए कहा कि महंगाई भत्ता अब तक जारी नहीं किया गया है। इससे वे मौजूदा सरकार से बहुत खफा हैं व आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ अपना रोष जाहिर करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कैथल प्रधान मदन लाल पहलवान ने की। वक्ता धूप सिंह सिरोही, रमेश हरित व जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि वे 10 सालों में सैंकड़ों बार ज्ञापन व मांग पत्र सरकार को दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर रोडवेज नेता जसबीर, रिटायर्ड प्रिंसिपल मदन मोहन, सुरेश पाल शर्मा, रामकरण, सतबीर सैनी, रामशरण राविश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें